Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

बड़ी खबर :- लालकुआं सीट पर हरीश रावत को हराने वाले विधायक मोहन बिष्ट ने दिया इस्तीफा

लालकुआं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सबसे हाट सीट में लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। नवनिर्वाचित विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को शुक्रवार को नैनीताल पहुंचकर सौंप दिया है।

2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

भाजपा ने मोहन बिष्ट को लालकुआं विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करीब 16 हजार मतों से हरा दिया। विधायक बनने के बाद मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने विधायक बनने पर डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य से उनको विदाई दी।

6 माह के भीतर होंगे उपचुनाव

अब इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए तमाम दावेदार सामने आने लगे हैं। विधायक मोहन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब छह माह के भीतर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top