Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने पाकिस्तान बार्डर पर स्थित तनोट राय माता के दर्शन किए,बॉर्डर पर तैनात फौजियों से संवाद किया

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा राजस्थान के जैसलमेर के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विख्यात शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए व पूरी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मां तनोट राय के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं देश व प्रदेश की समृद्धि और देश की सीमा पर तैनात सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के जांबाज जवानों की सुरक्षा और खुशहाली की कामना की।

सेना व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण ने डा. नरेश बंसल का स्वागत किया।उन्होंने डा. नरेश बंसल को तनोट माता की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद डा.नरेश बंसल ने भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का अवलोकन किया और वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण व सैनिकों से उनका कुशल क्षेम जाना व संवाद किया। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाले सीमा प्रहरियों की बदौलत ही हम सब शांति से जीवन जी रहे हैं।इतना ही नहीं आगे उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर बीएसएफ के जवानों की खुले दिल से सराहना कर उनका हौसला अफजाई किया व सभी जवानो को साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top