Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

भाजयूमो ने इस मिथक को तोड़ा कि सत्ताधारी दल दोबारा प्रदेश में सरकार नहीं बनाती – रेखा आर्य

देहरादून।प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य जी ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा (उत्तराखंड एडिशन) में प्रतिभाग किया । यह यात्रा 28 अप्रैल से 1 मई 2022 तक प्रदेश के 13 जिलों में चलेगी ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारियों को माननीय मंत्री रेखा आर्य जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देव भूमि , सैनिक भूमि व देवी की भूमि में आपका स्वागत है उन्होंने देशभर से आये भाजयूमो के पदाशिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो उत्तराखंड ने इस मिथक को तोड़ा है कि प्रदेश में सत्ताधारी दल की दोबारा सरकार नहीं बनती है और ये सब भाजपा के सुशासन के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम भाजयूमो ने किया है और प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनी है।

श्रीमती रेखा आर्य जी ने कहा कि सरकार ने जीरो टॉलरेन्स, जीरो भ्रष्टाचार व जीरो घोटाला के साथ ये कार्यकाल चलाकर प्रदेश का विकास करेगी और उन्हें उम्मीद है कि भाजयूमो इस संदेश को भी जन जन तक पहुंचाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि जब भाजयूमो की सुशाशन यात्रा प्रदेश के 13 जनपदों में जाएगी तो देखेगी की यहां की महिलाएं विषम भौगौलिक परिस्थितियों में भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका चला रही हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि जहां खड़ा युवा वह काम हुआ पूरा। इस दौरान माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने विभिन्न प्रदेशों से आये भाजयुमो के पदाधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, श्री गणेश जोशी जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. श्री अभिनव प्रकाश जी,भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नेहा जोशी , उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अभिनव प्रकाश जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मधुसूदन जी, महानगर अध्यक्ष श्री अंशुल चावला जी महानगर, महामंत्री श्री कुलदीप पंत जी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती नेहा शर्मा जी सहित युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top