Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया

इंग्लैंड।पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंद दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है. उसके तीन मैचों में सात अंक हैं. भारत ने कनाडा से पहले घाना को हराया था. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मैच बराबरी पर छूटा था. इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सविता पूनिया की अगुआई में भारत ने कनाडा को 3-2 से हरा दिया. अब सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष टीम ने पहले क्वॉर्टर में आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और पांचवें मिनट में एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी. टीम को पहली सफलता तब मिली, जब मुकाबले के 7वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई और इसी के साथ हरमनप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का अपना पांचवां गोल दागा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बुधवार को पूल बी के अपने तीसरे मुकाबले में कनाडा को 8-0 से हराया. टीम ने टूर्नामेंट का आगाज घाना को 11-0 से हराकर धमाकेदार अंदाज में किया था और दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था. भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (7वें, 56वें मिनट), अमित रोहिदास (10वें मिनट), ललित उपाध्याय (20वें मिनट), गुरजंत सिंह (27वें मिनट), आकाशदीप सिंह (38वें, 60वें मिनट) और मंदीप सिंह (58वें मिनट) ने गोल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top