Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने के दिए निर्देश

[ad_1]

गोरखपुर।  मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस बीमारी से प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्धों के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे जाएंगे।

केरल के बाद दिल्ली में भी मंकी पॉक्स के मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में भी दो संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजा गया है। इसके बाद से प्रदेश सरकार अलर्ट जारी किया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, मंकी पॉक्स के प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की 21 दिनों तक मॉनिटरिंग की जाए। लक्षण दिखने पर तत्काल नमूना लेकर भेजा जाए।

संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पांडेय ने बताया कि मंकी पॉक्स मौजूदा समय में 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। बताया कि मंकी पॉक्स वायरस के लक्षण चेचक की तरह होते हैं। यह वायरस त्वचा, आंख, नाक और मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। संक्रमित जानवर के काटने या संक्रमित व्यक्ति के छूने से फैल सकता है। शुरुआती लक्षणों में बुखार आता है। इसके बाद धीरे-धीरे शरीर में चेचक की तरह घाव होने लगते हैं, जो पूरे शरीर में फैल जाते हैं। यह फोड़े और फुंसी का आकार ले लेेते हैं।

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने कहा कि मंकी पॉक्स वायरस की जांच की सुविधा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अभी नहीं है। इसकी जांच पूरे प्रदेश में कहीं नहीं हो रही है। निर्देश दिए गए हैं कि लक्षण दिखने पर नमूना लेकर एनआईवी पुणे जांच के लिए भेजा जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top