Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

मंत्री अग्रवाल ने अनुसूचित बस्ती में देखा ‘मन की बात’,93 वर्षीय बुजुर्ग को भी किया सम्मानित

कांवली रोड शिवाजी नगर स्थित अनुसूचित बस्ती के वार्ड संख्या 24 व बूथ संख्या 29 में आयोजित हुआ मन की बात कार्यक्रम

देहरादून 28 जनवरी 2024 

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अनुसूचित बस्ती में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों के साथ देखा व सुना। कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने 93 वर्षीय सूबेदार भाग सिंह को तीन बार भारतीय सेना में रहकर युद्ध करने पर सम्मानित भी किया। साथ ही वाल्मीकि समाज के नागरिकों का भी अभिनंदन किया।

देहरादून के कांवली रोड शिवाजी नगर स्थित अनुसूचित बस्ती के वार्ड संख्या 24 तथा बूथ संख्या 29 में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 109वें एपिसोड का प्रसारण देखा व सुना। डॉ अग्रवाल ने कहा कि मां की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने 22 जनवरी को पूरे देश ने राम ज्योति जलाने से लेकर गणतंत्र दिवस पर हुई परेड में नारी शक्ति का भी जिक्र किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का इंतजार प्रत्येक देशवासियों को रहता है। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं के लिए यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायी है। जिसके जरिए युवाओं को अपने भविष्य तय करने में मदद मिलती है।

डॉ अग्रवाल ने इस दौरान भारतीय सेना में रहकर देश के लिए तीन बार युद्ध लड़ने वाले 93 वर्षीय सूबेदार भाग सिंह को सम्मानित किया। साथ ही वाल्मीकि समाज की शिला देवी, रुक्मेश देवी, बबली देवी, राजबाला देवी, अंकिता वाल्मीकि, प्राची वाल्मीकि, ललिता वाल्मीकि, विनोद पासवान, पवन कुमार आदि को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा निवर्तमान पार्षद विशाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व पार्षद मुरलीधर शर्मा, वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, संजय वाल्मीकि, श्याम सोदायी, गौतम कुमार, कुलदीप वाल्मीकि, संजय कांगड़ा, किरण वाल्मीकि, मदन चौधरी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top