Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मुंबई।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही उन्होंने विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया।इस्तीफा देने से पहले उद्धव ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मेरे समर्थन में कितने विधायक और नेता हैं, यह मायने नहीं रखता है।उनके लिए मायने शिवसैनिक रखते हैं।

इस फैसले के तुरंत बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुल लाइव के जरिए लोगों को संबोधित किया।उन्होंने बागी विधायकों और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ने कहा कि उन्हें जनता का आशीर्वाद चाहिए, इससे अधिक वह कुछ और नहीं चाहते हैं.।उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थन में कितने विधायक हैं, यह मायने नहीं रखता है। ठाकरे ने कहा कि उनके लिए शिवसैनिक ही असली मायने रखते हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल हुआ वह अच्छा नहीं है. सभी बागी ठाकरे परिवार को भूल गए. यानी जिनको मैंने सबकुछ दिया वे सब हमसे नाराज हैं।लेकिन जिनको कुछ नहीं दिया, वे हमारे साथ हैं. उद्धव ने कहा कि एक लेटर पर राज्यपाल ने फैसला ले लिया. यह अच्छी बात है।मैं राज्यपाल को धन्यवाद करता हूं. लेकिन कई सारे ऐसे फैसले हैं, जिस पर राज्यपाल महोदय ने फैसला नहीं दिया. उद्धव ने कहा कि कांग्रेस ने मंत्रिमंडल से निकलने की पेशकश की थी. उद्धव ठाकरे ने पूछा कि आखिर बागी विधायकों को नाराजगी किस बात की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अभी थोड़ी देर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया. इसमें कोर्ट ने उद्धव ठाकरे सरकार को गुरुवार को ही बहुमत साबित करने का आदेश दिया था. राज्यपाल ने उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top