Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

मार्च 2023 के बाद वात्सल्य योजना के अन्तर्गत अप्रैल और मई माह का बच्चों को जल्द मिलेगा योजना का लाभ, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने दिए अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश

मार्च 2023 के बाद वात्सल्य योजना के अन्तर्गत अप्रैल और मई माह का बच्चों को जल्द मिलेगा योजना का लाभ, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने दिए अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश

दिव्यांगजनों के लिए अलग से खोली जाएंगी संस्थाएं-रेखा आर्या*

महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ली विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक,बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा, दिये दिशा निर्देश

देहरादून। आज महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली। बैठक में अभी तक किये गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।

बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना,पीएम केअर योजना, स्पॉन्सरशिप योजना,खुला आश्रय गृह सहित अन्य कई बिषयों पर जानकारी ली।कैबिनेट मंत्री ने कहा की मार्च 2023 तक का मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा जारी हो चुका है ।अप्रैल व मई माह की धनराशि को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही यह राशि भी वितरित कर दी जाए।

वही उन्होंने कहा कि हमारे संस्थाओं में कई दिव्यांगजन ,मानसिक रूप से पीड़ित लोग भी निवास करते हैं लेकिन उनके लिए अलग से संस्था ना होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।ऐसे में दिव्यांगजन व मानसिक पीड़ित लोगों के लिए अलग से संस्था का निर्माण हो इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी संस्थाओं में कई मेधावी बच्चे भी निवासरत हैं ऐसे में विभाग को निर्देशित किया गया है कि उन्हें तत्काल अलग से निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो इसका जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाये।साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह की खराब स्थिति को ठीक करने को लेकर भी निर्देश दिए।उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि हल्द्वानी में स्थित संप्रेषण गृह खराब स्थिति में है ऐसे में इसे तोड़कर इसकी जगह नया गृह का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिसके लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक श्री प्रदीप रावत जी,मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मोहित चौधरी जी,सीपीओ श्रीमती अंजना गुप्ता जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top