Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

देहरादून।शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामना देते हुए राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 05 लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 09 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोक सभा सीट के लिए 02, गढ़वाल लोक सभा सीट के लिए 01, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए 03-03 नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं। सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया है। अब तक केरल के बाद उत्तराखण्ड में सी विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदान कार्मिकों को किसी भी चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों और हायर सेंटरों को चिन्हित करते हुए बूथवार हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के 11729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्कता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है, इसके तहत सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top