Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 आयोजित हुई

देहरादून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम ने कहां की निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरुकता बढ़ाने,मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जनमानस को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में मीडिया का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है | मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा गया है | अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में मीडिया अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएगा ऐसी आशा है |

स्वीप गतिविधियों के तहत होने वाले जागरूकता कार्यों को मीडिया ही जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।

कार्यशाला में संयुक्त निदेशक श्री नितिन उपाध्याय एवं उप निदेशक श्री रवि बिजारनीय द्वारा निर्वाचन के दौरान मीडिया की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, राज्य एवं जिला स्तरीय एमसीएमसी ( मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी ), मीडिया प्रमाणीकरण, पेड न्यूज, स्वीप गतिविधियों आदि पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया।
कार्यशाला में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप सिंह शाह, सयुंक्त सचिव श्रीमती कुश्म चौहान, सुश्री मुक्ता मिश्रा, उपनिदेशक सूचना श्री मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top