Headline
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

महाराज बोले धारा 370 हटाना मोदी सरकार का सहासिक कदम

मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा: धामी

महाराज बोले धारा 370 हटाना मोदी सरकार का सहासिक कदम

चौबट्टाखाल (पौड़ी)। ठगबंधन देश को बांटने की बात करते हैं। जबकि भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।

उक्त बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के
डिग्री कालेज मैदान में पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सभी को इस बात का पता है और विश्वास है कि इस बार भी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखकर अनिल बलूनी भारत की संसद में पहुंचने वाले हैं। सीएम धामी ने कहा कि देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने जनता से गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट मांगते हुए विकास के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आहवान किया।

श्री धामी ने पीएम मोदी की विकास योजनाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लेने की सराहना करते हुए कहा कि ठगबंधन देश को बांटने की बात करते है। जबकि भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। कांग्रेस ने झूठ बोले, लोगों को बरगलाने का प्रयास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए चौबटाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली पीएम हैं, जिनका लोहा आज सारा विश्व मान रहा है।

श्री महाराज ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। जम्मू कश्मीर में 170 कानून जो पहले लागू नहीं थे उन्हें लागू कर दिया। कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलता से सम्पन्न हुए। आतंकवाद खत्म हुआ और वहां शान्ति बनी हुई है। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ-साथ देश के लोगों को नए संसद भवन की भी सौगात दी।

श्री महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल में कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। पंचायत को सशक्त करने के लिए अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया। 80 फीसदी
पेयजल योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। 11 करोड़ के पर्यटन आवास बनाये गए हैं। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने जनसभा के पश्चात गवांणी और सेडियाखाल में जन सम्पर्क कर जनता से भाजपा को वोट देने की भी अपील की।

इस अवसर पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के कॉर्डिनेटर दलबीर सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व प्रमुख पुष्कर जोशी, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, क्षेत्र प्रमुख प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडियाल, मंडल अध्यक्ष सत्यराज, वेद प्रकाश वर्मा, शान्ति देवी, नरेंद्र टम्टा, दीप्ति रावत, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top