Headline
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च

मोदी सरकार ने 8 साल में बदली देश की तस्वीर, 2014 से पहले चरम पर था भ्रष्टाचार, जनता में छाई थी निराशा- डा जितेंद्र सिंह

[ad_1]

देहरादून । केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा संगठन द्वारा दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. जितेंद्र सिंह ने शिरकत कर मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रमों की समाप्ति पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार चरम पर था, जनता के मन में घोर निराशा छाई थी। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद पिछले आठ वर्षों में हर वर्ग सशक्त हुआ है। जिससे जनता के मन में एक नया विश्वास पैदा हुआ और आज जनता के मन में भाजपा सरकार के लिए सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो किया और उनकी कोशिशों का नतीजा सबके सामने है। हर जाति, वर्ग का विकास हुआ है। विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। आज भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर हैं, इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के हाथ मजबूत किए हैं। उन्होंने योजनाओं और उपलब्धियों के आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 11.5 करोड़ से अधिक शौचालयों से महिलाओं का जीवन आसान किया। 9.5 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल दिया। मुद्रा योजना के तहत 68 प्रतिशत महिलाएं लाभार्थी हुईं। महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत 9.17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 2.4 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की। 2.73 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। मुस्लिम महिलाओं को सौगात देते हुए तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कराने का काम किया है। प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचे इसके लिए उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

सरकार सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य के साथ समन्वय बनाकर चल रही है। आठ सालों में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं, सभी वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top