Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत

[ad_1]

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में घोड़े-खच्चरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। यहां अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है। अनफिट घोड़े-खच्चर भी यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि विभाग ने ऐसे 101 घोड़े-खच्चरों को वापस लौटाया है। वहीं हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पशुपालन विभाग का एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। चारधाम में अव्यवस्थाओं और केदारनाथ, यमुनोत्री समेत अन्य तीर्थस्थलों पर घोड़े-खच्चरों की हो रही मौतों को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट नैनीताल ने बुधवार को सुनवाई की। मामले में कोर्ट ने चार धाम से संबंधित जिलों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है।

जिले के यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर अब तक कई घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन और पशु पालन विभाग भी सतर्क हुआ है। यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा रूट पर जिला पंचायत की ओर से 2800 घोड़े खच्चर पंजीकृत हैं, जिनमें 1200 का बीमा हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी ढौंढियाल ने पैदल मार्ग पर चोटिल होने या किन्हीं कारणों से अस्वस्थ 95 घोड़े खच्चरों का ट्रीटमेंट किया है। रोजाना करीब 8 से 10 बेजुबानों का उपचार किया जा रहा है। जबकि क्षमता से अधिक वजन लादे जाने की शिकायत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए 8 लोगों की टीम पैदल मार्ग पर तैनात है। इसके अलावा लगातार जागरूकता शिविर आयोजित कर खच्चर मालिकों को फिटनेस और बीमा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top