Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर मचा सोशल मीडिया पर बवाल

दिल्ली।यशस्वी जायसवाल ने वानखेड़े के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी। मुंबई के ही रहने वाले यशस्वी ने राजस्थान की जर्सी में घरेलू टीम के गेंदबाजी अटैक से खूब खिलवाड़ किया। यशस्वी ने आईपीएल में अपना पहला शतक जमाया और 124 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, यशस्वी का विकेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैन्स ने अंपायर को आड़े हाथों लिया है।

दरअसल, राजस्थान की पारी का आखिरी ओवर चल रहा था और यशस्वी जायसवाल 124 रन बनाकर मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुनाई कर रहे थे। गेंदबाज अरशद खान ने ओवर की चौथी बॉल फुलटॉस फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में यशस्वी गेंद को हवा में खेल बैठे और अरशद ने अपने फॉलो थ्रो में कैच लपक लिया।

हालांकि, बॉल कमर से ऊपर नजर आई और ऑन फील्डर अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली। थर्ड अंपायर ने हर किसी को चौंकाते हुए बॉल को सही करार दिया, जबकि रिप्ले में बॉल कमर से हल्की सी ऊपर जाती हुई दिख रही थी। अंपायर का यह फैसला फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने इस फैसले की जमकर आलोचना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top