Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी देहरादून

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी देहरादून

स्कूलो के समय में किये गये परिवर्तन तथा उससे यातायात व्यवस्था पर पडे प्रभाव का लिया जायजा

एसएसपी देहरादून द्वारा जारी किये गये आदेश पर परिवर्तित समय के साथ खुले जनपद के 19 बडे स्कूल, 02 स्कूलो द्वारा 02 दिन बाद से समय परिवर्तन लागू करने के सम्बंध में किया था आवेदन

जनपद के समस्त आलाधिकारी भी ग्राउंड जीरो पर रहे मौजूद

देहरादून। शहर के क्लस्टर एरिया में स्थित 21 बडे स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पर पडने वाले दबाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर यातायात के दबाव को कम करने हेतु आदेश जारी किये गये थे, जिसके क्रम में सेंट जोसेफ तथा कान्वेंट स्कूल को छोडकर शेष 19 स्कूलों द्वारा समय सारणी में परिवर्तन करते हुए स्कूलों को संचालित किया गया।

दिनांक: 19-07-24 से स्कूलों की समय सारणी में हुए परिवर्तन तथा उससे यातायात व्यवस्था में पडे प्रभाव का आंकलन करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी आला अधिकारी आज ग्राउण्ड जीेरो पर मौजूद रहे । इस दौरान स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय स्कूलों के आस-पास व मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव का आंकलन करने पर पाया गया कि कुछ स्कूलों द्वारा अपने स्कूलों के बाहर मुख्य मार्गों पर यातायात के संचालन हेतु कोई भी गार्ड नियुक्त नहीं किया गया है तथा कुछ स्कूलों द्वारा जिन गार्डों को नियुक्त किया गया है, उनके द्वारा यातायात प्रबन्धन में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है, साथ ही स्कूल में बच्चों को लाने/ले जाने के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में निजी वाहनो का अधिक प्रयोग किया जा रहा है, जिससे स्कूलों के आस-पास के मार्गों पर स्कूलों के खुलने तथा छुट्टी के समय यातायात का दबाव बढ रहा है।

*स्कूलों के समय में किये गये परिवर्तन से छुट्टी के समय मुख्य मार्गों राजपुर रोड, नेहरू कालोनी आदि स्थानों पर यातायात का दबाव आम दिनों की तुलना में कम रहा तथा बलवीर रोड, कर्जन रोड आदि क्षेत्रों में सडकों के संकरा होने तथा स्कूलों में अभिभावकों के प्राइवेट वाहनों की अधिकता होने के कारण यातायात का दबाव रहा,* जिसके सम्बन्ध में भविष्य में सभी स्कूल संचालकों द्वारा अपने स्कूलों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढावा देने तथा इसके लिये अभिभावकों को प्रेरित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की जायेगी, साथ ही स्कूलों के बाहर समुचित यातायात प्रबन्धन के लिये आवश्यकता अनुसार अपेक्षित गार्ड नियुक्त करने के सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा।

*स्कूलों के समय में परिवर्तन से मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव में दिखे सकारात्मक सुधार की आम जनमानस तथा अभिभावकों द्वारा सराहना की गई।* आम जन से अनुरोध है कि यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top