Headline
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा- रेखा आर्या
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
केदारनाथ का कायाकल्प PM मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम – तीरथ सिंह रावत
केदारनाथ का कायाकल्प PM मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम – तीरथ सिंह रावत
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पर्यटन मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा को लेकर बेहद सजग होने के साथ-साथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट समिट करने को कहा है।

प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को धर्म नगरी आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, भारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने के साथ-साथ अन्य कमियों को इंगित कर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए उनके द्वारा 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर आईएसबीटी के पीछे से नीचे वाले चंद्रभागा पुल से ऊपर वाले चंद्रभागा पुल नटराज चौक तक सड़क निर्माण करने के लिए निर्देश दिए हैं।

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए “अतिथि देवो भवः” की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें।परीक्षण के दौरान उनके साथ जीएमवीन के पूर्व निदेशक पंकज भट्ट, अधिशासी अभियंता नगर निगम की मौजूद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top