Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

राखी सावंत दलेर मेहंदी की गिरफ्तारी पर दुखी हुईं,बोलीं- मैं पाजी के लिए टिफिन लेकर जाऊंगी

मुंबई।दलेर मेहंदी के जेल जाने पर राखी सावंत बहुत उदास हैं और वह कह रही हैं कि वह दलेर पाजी के लिए जेल में टिफिन लेकर जाएंगी।राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वह दलेर मेहंदी के जेल जाने पर दुखी हो रही हैं।राखी सावंत ने कहा, ‘मैं यह जानकर बहुत दुखी हूं, दलेर पाजी बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं उन्हें बहुत करीब से जानती हूं. इसके बाद राखी ने पूछा कि उनको गिरफ्तार क्यों किया गया है।

जब राखी को दलेर के गिरफ्तारी की वजह बताई गई तो राखी ने कहा, ‘क्या उनको बेल नहीं मिल सकती, मैं दलेर पाजी के वकील से कहना चाहूंगी कि वह उनकी जमानत के लिए इंतजाम करें’।

इसके बाद राखी सावंत ने आगे कहा, ‘पता नहीं क्या-क्या बुरी खबर सुनने को मिल रही है..लेकिन मैं पाजी के लिए टिफिन लेकर जाऊंगी, पाजी को क्या पसंद है मुझे पता है…गोबी के पराठें और पनीर के पराठें’, मैं आपके साथ हूं दलेर पाजी’. बता दें, राखी सांवत ने दिल्ली की एक शादी में दलेर पाजी संग परफॉर्म भी किया था।

यह मामला 15 साल पुराना है जिसमें गुरुवार (14 जुलाई) को अंतिम फैसला आया।दलेर और उनके भाई शमशेर पर लोगों को गैरकानूनी रूप से विदेश भेजकर मोटी रकम लेने का आरोप है।इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।इसका पहला केस साल 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि दलेर और उनके भाई ने ज्यादातर लोगों का अमेरिका का ही टिकट काटा था।

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी मामले में पटियाला कोर्ट ने बीत गुरुवार (14 जुलाई) को दो साल की सजा को बरकरार रखते हुए गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया था. कोर्ट के फैसले के बाद दलेर मेहंदी को पटियाला पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया. इधर, दलेर मेहंदी के फैंस इस खबर से सकते में आ गये हैं. वहीं, इनमें से एक मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत भी हैं, जिन्होंने मीडिया में दलेर की गिरफ्तारी पर अपना दुखभरा रिएक्शन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top