Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

राजधानी में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना, कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सख्ती

दिल्ली।दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका पालन नहीं करनेवालों को 500 रुपए तक का जुर्माना देना होगा। हालांकि, कार सवार को इस नियम से छूट दी गई है।दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सभी जिलों में इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया गया है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोगों को 500 रुपए का जुर्माना देना होगा. हालांकि, सरकार ने अपने इस आदेश में प्राइवेट कार से यात्रा करने वाले लोगों को राहत दी है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जो व्यक्ति अकेले अपनी प्राइवेट कार से सफर कर रहा है तो उस पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

दिल्ली सरकार के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए निर्देश जारी किए हैं. डीएमआरसी ने एक बार फिर आम जनता को मेट्रो से यात्रा करते समय कोविड के उचित व्यवहार यानी फेस मास्क का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. बता दें कि बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 2146 नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण दर 17.83 फीसदी दर्ज की गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या अब 8,205 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और बीते 10 दिनों में इससे 32 लोगों की हुई मौत के बाद अब मास्क पहनना पहले की तरह अनिवार्य कर दिया गया है।मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान किया जाएगा. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top