Headline
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित

राजभवन में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, राज्यपाल ने सभी लोगों को दी होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस होली मिलन में कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने फूलों की होली के साथ-साथ लट्ठ मार होली के माध्यम से भी अपनी प्रस्तुतियां दी, जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए सभी लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टीम अवध के कलाकारों द्वारा अपने ही अंदाज में एक अलग ही प्रस्तुति दी है।

यहां की होली विश्व भर के लोगों को आकर्षित करती है जिसमें अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने उपस्थित बिहार के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि उन महान विभूतियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस धरती से उठकर विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है। यह राज्य संस्कृति के विविधतापूर्ण और समृद्धता के ताने-बाने से परिपूर्ण है।

अनेक लोक पर्व के लिए प्रसिद्ध बिहार का मुख्य लोक पर्व छठ पूजा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी अमित सिन्हा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, एजीएफ ट्रस्ट वृंदावन के अवधेश महाराज, अनुज गोविंद सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top