Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

राजस्व विभाग को मिली 320 मोटर साइकिलें, CM धामी ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर सम्भव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व श्री चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड श्री भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त श्री के.के. डिमरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top