Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

राजू श्रीवास्तव का कम हुआ बुखार, जानिए अब कैसी है कॉमेडियन की हालत

मुंबई।दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि कॉमेडियन और अभिनेता को हाल ही में संक्रमण हुआ था। अभिनेता के दोस्त ने कहा, “राजू जी को कुछ दिन पहले संक्रमण हो गया था, लेकिन वह कुछ समय में ठीक हो गए थे। उन्हें बुखार हो गया था।” इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस की चिंता और बढ़ गई है। हर कोई उनकी हालत के बारे में जानना चाह रहा है।

डॉक्टर्स कर रहे हर संभव प्रयास

राजू श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग मिलकर कर रहा है। राजू को अब तक होश नहीं आया हैं, उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है।

अभी नहीं हटेगा वेंटिलेटर

राजू के भाई ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि डॉक्टर्स ने अब वेंटिलेटर हटाने से मना कर दिया है। राजू के भाई ने बताया कि कॉमेडियन के सभी ऑर्गन, बीपी, हार्ट रेट और पल्स रेट नॉर्मल काम कर रही हैं।

भाई ने दी जानकारी

मीडिया हाउस से बताचीत के दौरान राजू के भाई ने इस बात की जानकारी दी थी कि कॉमेडियन को बीते दो दिनों से 100 डिग्री तक बुखार बना हुआ था। बता दें कि राजू को आज 25 दिन हो गए हैं, उन्हें अब तक होश नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब राजू श्रीवास्तव की हालत पहले से बेहतर है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एंटीबायोटिक दवाओं की डोज की मदद से राजू का बुखार कुछ हल्का हुआ है। हालांकि अब भी डॉक्टर्स बुखार को लेकर बेहद सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top