Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

देहरादून।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं परिवर्तन की क्रांति लाने में सक्षम हैं। यहां की महिला परिवार का सबसे सशक्त सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं भी जनपदों के भ्रमण के दौरान महिला समूहों के कार्य को देखा है, जिससे वे बेहद प्रभावित हुए हैं।

राज्यपाल ने अध्यक्ष से कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सही मार्केट और उनके पैकेजिंग, ब्रांडिंग में सहायता करें. उन्होंने कहा कि आयोग स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में वैल्यू एडिशन और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण आदि में भी मदद करें।

अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आयोग महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निपटारे के अलावा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है।उन्होंने कहा कि डिजिटल शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने राज्यपाल को आश्वासन दिया की आयोग उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों में सहयोग करेगा। इस दौरान उन्होंने आयोग द्वारा किये जा रहे अन्य गतिविधियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top