Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

राज्यपाल ने पेस्टलवीड कॉलेज में खेलो इंडिया के अन्तर्गत नॉर्थ जोन ‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का किया शुभारंभ

[ad_1]

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को पेस्टलवीड कॉलेज में खेलो इंडिया के अन्तर्गत नॉर्थ जोन ‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का शुभारम्भ किया। 06 से 09 सितम्बर तक चलने वाले नॉर्थ जोन वुमेन जूडो टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड सहित उत्तर क्षेत्र के 08 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि . प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया मुहिम खेलों के प्रति जागरुकता लाने के लिए बहुत बड़ी पहल है। इसके तहत देश के युवाओं-युवतियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के इस स्वप्न को साकार करने के लिए हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसमें खेल भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और शक्तिशाली भारत बनने के लिए हमें खेलों में भी नये मुकाम हासिल करने होंगे और हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ भी रहे हैं। उन्होंने कहा की भारत की बेटियों की ताकत पूरी दुनिया देख रही है। आप सभी बेटियां खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए बहुत बड़़ा योगदान दे रही हैं। उन्होंने सभी लड़कियों से आह्वान किया कि आप सभी को एशिया गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स व ओलम्पिक गेम्स के लिए अभी से तैयारी करनी है, इसके लिए ये खेल महत्वपूर्ण है। आपने यदि निश्चय और संकल्प कर लिया तो आपको अपने लक्ष्य से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमेशा लक्ष्य ऊँचा रखें और कड़ी मेहनत करें।

राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ते देखना बहुत सुःखद अहसास है, उनका जज्बा अलग ही स्तर का है। बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम ऊँचा कर रही हैं। उन्होंने सभी लडकियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी और पूरी खेल भावना तथा अनुशासन से खेलने को कहा। उन्होंने उत्तराखण्ड में सभी टीमों का स्वागत किया तथा आयोजकों को भी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल(रि.) शम्मी सब्रवाल, उत्तराखण्ड जूडो एसोसिएशन के चेयरमैन यशवीर सिंह, महासचिव सतीश शर्मा, चेयरमैन देहरादून जूडो एसोसिएशन जिला देहरादून प्रेम कश्यप सहित विभिन्न पदाधिकारी और टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बालिकाएं भी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top