Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया

देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया। इस मोबाइल एप का उद्देश्य से चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य जरूरतों की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल एप के द्वारा यात्री नजदीकी विवेकानंद हेल्थ मिशन चिकित्सालय की जानकारी, वहां उपलब्ध सेवाएं, आपातकालीन नम्बर की जानकारी आदि प्राप्त कर सकेंगे। विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा चारधाम यात्रा स्थानों में यह सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। यह मोबाइल एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम में आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु यह मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस पहल की सराहना की और कहा कि सोसाइटी द्वारा उत्तराखण्ड में 11 स्थानों पर अपने चिकित्सालय स्थापित किए हैं जो विवेकानंद हेल्थ मिशन के सेवाभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी श्री बद्रीनाथ जी स्थित चिकित्सालय में भ्रमण किया है। अभी तक हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा लाखों मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं जो अपने आप में प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के सचिव डॉ. अनुज सिंघल ने बताया कि चारधामों में तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के अपने संकल्प को पूर्ण करते हुए श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम व गंगोत्री धाम में आई.सी.यू युक्त चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं। इनमें लैब की सुविधा, डिजिटल एक्स-रे सुविधाएं एवं फार्मेसी इत्यादि की सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देशभर से 60 से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चारधाम यात्रा चिकित्सालयों में स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएं देने की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में 50 बेड के अस्पताल की कार्यवाही गतिमान है। इस अवसर पर हेल्थ मिशन सोसाइटी के निदेशक ले.कर्न.डॉ. प्रवीन कुमार रेड्डी, डॉ. तारा श्री सिंघल, डॉ.संजय शाह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top