Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची उज्जैन, इंदौर के नेताओं ने ली विदाई

मध्य प्रदेश।  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह आठवां दिन है। राहुल गांधी मंगलवार को उज्जैन पहुंचने पर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंगलवार को ही उनकी एक बड़ी सभा भी होगी। पहले प्रियंका गांधी भी इस सभा में शामिल होने वाली थी, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राहुल स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों से भी मिल रहे हैं। एक नेता ने यात्रा के स्वागत के लिए उज्जैन के बैंड का इंतजाम भी करवाया था। राहुल ने कॉलेज जा रहे दो छात्रों को बुलवाया और उनके साथ तस्वीर ली। यात्रा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ भी यात्रा में शामिल हुए। दिग्वियज सिंह राहुल के साथ नजर नहीं आए। राहुल एक होटल में टी-ब्रेक के लिए भी रुके।

महाकाल मंदिर में अभिषेक करेंगे राहुल
राहुल गांधी लंच ब्रेक के लिए निनौरा में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे महावीर तपोभूमि जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे वे महाकाल मंदिर मेें दर्शन करेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को यात्रा का  82 वां दिन है। अभी तक छह राज्यों और 35 जिलों का सफर भारत जोड़ो यात्रा सफर तय कर चुकी है। राहुल सहित अन्य यात्री दो हजार से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है। यात्रा मध्यप्रदेश में छह जिलों में जानी है और 380 किमी की दूरी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top