Headline
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान

रूसी सरकार ने इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगाया बैन, वजह जान हो जायेंगे हैरान

रूसी सरकार ने इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगाया बैन, वजह जान हो जायेंगे हैरान

रूस। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस की सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम एप पर बैन लगा दिया है। इंस्टाग्राम से पहले रूस में फेसबुक पर भी बैन लग चुका है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा रूस में टिकटॉक पर भी आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा है यानी TikTok के यूजर्स पहले से अपलोडेड वीडियो देख तो सकते हैं लेकिन नया वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, हालांकि रूस में अभी YouTube और Telegram जैसे एप्स का इस्तेमाल हो रहा है।

बैन के बीच VPN बना बड़ा हथियार
दुनिया की तमाम सरकारों की तरह रूस ने भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया है लेकिन जिस तरह दुनिया के अन्य देशों के लोग बैन के बीच सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह रूस के लोग भी कर रहे हैं। किसी भी साइट पर बैन के बाद वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी VPN की मांग बढ़ जाती है और रूस में भी यही हुआ है। आपको बता दें कि चीन और भारत समेत दुनिया के कई देशों में VPN का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। बैन के बाद रूस में VPN की मांग 668% फीसदी तक बढ़ गई है।

रूस ने क्यों लगाया सोशल मीडिया पर बैन
रूस के यूक्रेन के आक्रमण के बाद मेटा ने कहा था कि वह रूस के यूजर्स के लिए अपनी हेट स्पीड की पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव के बाद रूस के यूजर्स फेसबुक पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हिंसक और उकसाने वाले पोस्ट कर सकते थे। पॉलिसी में इसी बदलाव के बाद रूस की सरकार ने मेटा के दोनों एप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बैन लगाया है। रूस की स्वतंत्र समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने एक रूसी अदालत से मेटा को एक चरमपंथी संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के लिए कहा है।

लोकप्रिय कंपनियां जिन्होंने रूस में बंद की अपनी सेवाएं
Meta: मेटा के फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल रूस की सरकारी मीडिया नहीं कर सकती है। इसके अलावा इन सभी प्लेटफॉर्म पर रूस में मोनेटाइजेशन भी बंद कर दिया गया है।
YouTube: गूगल ने रूसी स्टेट मीडिया के यूट्यूब चैनल के विज्ञापन को हटा दिया है।
TikTok: यूरोप में टिकटॉक ने स्टेट मीडिया के आरटी और स्पुतनिक से संबंधित खातों का एक्सेस खत्म कर दिया है। इसके अलावा टिकटॉक के यूजर्स नए वीडियो अपलोड नहीं कर सकते।
Twitter: Twitter ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच विज्ञापन पर रोक लगा दी है।
TSMC: ताइवान की TSMC ने रूसी बाजार में सभी तरह के चिपसेट की बिक्री पर रोक लगा दी है जिसमें रूस में डिजाइन किए गए एल्ब्रस-ब्रांडेड चिप्स भी शामिल हैं।
Netflix: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रूसी सरकार के टेलीविजन चैनल, जैसे-चैनल वन को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है, हालांकि कंपनी ने रूस के साथ अपना कारोबार खत्म नहीं किया है।
Intel: प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल ने रूस में अपने चिप की बिक्री बंद कर दी है।
इनके अलाावा AMD, Dell, Uber, Bolt, Snapchat, Viber, Roku, Microsoft, Nokia और Apple ने भी रूस में अपनी सेवाएं बंद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top