Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

रोशनाबाद के राजकीय बाल गृह से हुए तीन युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह से भेल सेक्टर एक में बने राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने गए तीन किशोर वापस नहीं लौटे। पुलिस ने गृह के कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

राजकीय बाल गृह में सैकड़ों बच्चे रह रहे हैं। यहां रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूल में दाखिले कराए गए हैं। जिनमें कई बच्चे रोजाना बाल गृह से स्कूल जाते हैं। शनिवार को भी बाल गृह से आठ बच्चे भेल सेक्टर एक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से छुट्टी होने के बाद आठ में से पांच किशोर वापस बाल गृह पहुंच गए, लेकिन तीन वापस नहीं लौटे। स्कूल से ही कहीं चले गए।

गृह के कर्मचारियों ने बच्चों से जानकारी ली तो उन्होंने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्कूल से लेकर सभी जगहों पर उन्हें ढूंढा, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद बाल गृह के कर्मचारी आदेश कुमार ने रविवार सुबह रानीपुर कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top