Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

लाइनमैन की करंट लगने से मौत,शटडाउन के बाद कैसे आया करंट, होगी जांच

लाइनमैन की करंट लगने से मौत,शटडाउन के बाद कैसे आया करंट, होगी जांच

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई है। बेरीनाग तहसील के कांडे किरौली इलाके में बीती रात बिजली नहीं थी। शिकायत मिलने पर लाइनमैन कमलेश कुमार ट्रांसफार्मर पर लाइन ठीक करने गया। इससे पहले उसने सुरक्षा के लिहाज से सब स्टेशन को फोन करके शटडाउन करने को कहा। वहां से शटडाउन का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद कमलेश ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करने गया तो तभी उसे करंट लग गया।इसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया।

शटडाउन के बाद कैसे आया करंट, होगी जांच:

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कमलेश की पत्नी अनीता देवी और दो छोटे छोटे बच्चे बेसुध हो गये हैं।कमलेश के बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश राम ने बिजली विभाग पर हत्या का आरोप लगाया है।इधर बिजली विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि शटडाउन के बाद कैसे लाइन में करंट आया, इसकी जांच की जायेगी. जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. विदित है वर्ष 2020 में भी लाइनमैन नवल बिष्ट की करंट लगने से मौत हुई थी।

लाइनमैन की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा

लाइनमैन की मौत की खबर सुनकर कांडे किरौली से ग्राम प्रधान प्रेमा देवी और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भूपी कार्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रात्रि को ग्रामीण सीएचसी बेरीनाग पहुंच गये. वहां पर घटना पर आक्रोश जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई. विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया. लोगों ने कहा की शटडाउन लेने के बाद भी कैसे करंट आया. पूर्व में कई मवेशियों को भी करंट लग चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top