Headline
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल का 44 घंटे बाद पता चला,DM को किया फोन

देहरादून। लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल का 44 घंटे बाद पता चल गया है। उन्होंने डीएम को फोन कर इसकी जानकारी दी। कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते चले गए थे। वह जल्द वापस लौट आएंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी पुष्टि की है।

रविवार 11 सितंबर को डिप्टेश्वर मंदिर के पास किराना की दुकान पर सामान लेने के आए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चला था। दोपहर दो बजे उनकी अंतिम लोकेशन चंपावत में मिली थी। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसडीएम के मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

शनिवार को सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी छुट्टी

एसडीएम सदर अनिल चन्याल रविवार को करीब 11 बजे छतार के पास स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने सरकारी वाहन से स्वयं चलाकर आए थे। शनिवार को उन्होंने अपने सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी और उनसे कहा था कि जब कॉल करूंगा तब आना। सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब कुक उनके आवास पर पहुंचा तो गेट बंद था। कमरे में उन्होंने सरकारी मोबाइल फोन को आपदा में जमा करने की बात लिख कर पत्र कमरे में छोड़ गए हैं।

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अभी एसडीएम का फोन आया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से परेशान होकर यहां से जाने की बात की है। वह जल्द वापस लौटेंगे। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभी एसडीएम से उनकी बात हुई है। उन्होंने एक दो दिन में वापस आने के लिए कहा है। स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। वहीं सूत्रों का कहना है उनकी वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश में है। हालांकि पुलिस प्रशासन उनकी लोकेशन बताने से मना कर रहा है। बहरहाल एसडीएम के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top