Headline
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

लैंसडौन में अनुकृति गुसाईं के पक्ष मेंकांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने जनसंपर्क किया

पौड़ी।लैंसडाउन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं के पक्ष में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने जनसंपर्क किया। इस दौरान मनीष खंडूड़ी ने भाजपा पर निशाना भी साधा और कहा कि आम जनता भाजपा की कार्यशैली से नाराज हैं। ऐसे 14 फरवरी के दिन प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है।

मनीष खंडूड़ी कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति गुसाईं के साथ लैंसडाउन बाजार में जनता के बीच पहुंचे और जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष खंडूड़ी ने कहा कि पूरे प्रदेश और लैंसडाउन के अंदर परिवर्तन की लहर है। आम जनता भाजपा की कार्यशैली से नाराज है।14 फरवरी के दिन प्रदेश से भाजपा की विदाई तय हो जाएगी।

मनीष खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।जल्द ही लैंसडाउन के साथ उत्तराखंड का विकास होने जा रहा है। बता दें कि लैंसडाउन विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दलीप रावत का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति गुसाईं रावत से है।

अनुकृति गुसाईं रावत पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को कुछ दिनों पहले ही बीजेपी ने सरकार और संगठन दोनों से निकाल दिया था।इसके बाद वे अपनी पुत्रवधू के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में हरक सिंह रावत को तो टिकट नहीं दिया, लेकिन उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत को लैंसडाउन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

प्रदेश के साथ-साथ पौड़ी में भी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं।14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिहाज से राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सुदूरवर्ती गांव में भी जनसंपर्क कर रहे हैं।इसी लिहाज से लैंसडाउन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं के पक्ष में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top