Headline
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव

विजिलेंस ने मंडी निरीक्षक को 30 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

रुड़की।देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने मंडी निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मंडी समिति कार्यालय में निरीक्षक से घंटों पूछताछ की। साथ ही हरिद्वार स्थित घर में छापा मारकर कई दस्तावेज बरामद किए। इसके बाद टीम निरीक्षक को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई। साथ ही विजिलेंस ने निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विजिलेंस के अनुसार 29 नवंबर को हेल्पलाइन नंबर 1064 पर रुड़की मंडी के एक लकड़ी व्यापारी की शिकायत मिली थी। व्यापारी ने बताया था कि वह अपनी आरा मशीन और लकड़ी के थोक व्यापार का लाइसेंस बेटे के नाम ट्रांसफर करवाना चाहता है। वह मंडी निरीक्षक रुड़की शिवमूर्ति सिंह के पास गया था। आरोप है कि मंडी निरीक्षक ने इसकी एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर लाइसेंस ट्रांसफर करने से इन्कार कर दिया था। शिकायत की गंभीरता से जांच कराई तो सही पाई गई।

गुरुवार को देहरादून से विजिलेंस टीम रुड़की मंडी पहुंची। इसके बाद उक्त व्यापारी मंडी निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचा और लाइसेंस ट्रांसफर की रकम मंडी निरीक्षक को दी। इस बीच विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। साथ ही मंडी परिसर में बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह निवासी खपमटहा, थाना हमड़या मजला जिला प्रयागराज व हाल मंडी समिति कालोनी ज्वालापुर को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। साथ ही ज्वालापुर स्थित घर पर छापा मारकर कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी निरीक्षक के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। वहीं, इसके बाद टीम मंडी निरीक्षक को अपने साथ देहरादून ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top