Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट के लिए जनता के सुझाव मांगे

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट के लिए जनता के सुझाव मांगे

देहरादून 20 दिसंबर 2023 ।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट के लिए जनता के सुझाव मांगे हैं, जो 10 जनवरी 2024 तक बजट की वेबसाईट, ई-मेल के साथ ही व्हाट्सअप नंबर पर भी भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट जनता का बजट होगा। जो जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हमने बजट निर्माण में कुछ सुधार प्रारम्भ किये हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के उपरान्त ही बजट की मांग करने का प्राविधान किया गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि सचिव स्तर पर विभाग में संचालित योजनाओं के लिए जेंडर बजट का प्राविधान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। बताया कि बजट निर्माण में जनता की सहभागिता के लिए पिछले वर्ष में प्राप्त सुझाव का संज्ञान लेने के लिए सभी सचिवों को निर्देशित भी किया गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष हेतु भी जनता के सुझाव आमंत्रित किये गये हैं, जो कि आगामी 10 जनवरी, 2024 तक बजट (https://budget.uk.gov.in/feedback), के वेबसाईट ई मेल (budget- uk@nic.in) तथा व्हाट्सअप मोबाईल नं० (9520820683) पर प्रेषित किये जा सकते हैं।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त बजट पूर्व संवाद किये जाने की कार्य योजना भी गतिमान है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न हितधारकों (कृषक भाई-बहन, व्यापारी बंधु, उद्योगपति, पर्यटन व परिवहन से जुड़े उद्यमी आदि) के साथ संवाद किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top