Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

वित्त सेवा के इस अधिकारी को लगा तगड़ा झटका,शासन ने वापस ली सभी जिम्मेदारियां

देहरादून।उत्तराखंड में तमाम विवादों में रहने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को तगड़ा झटका लगा है।शासन ने अमित जैन से नगर निगम और आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी के रूप में मिली जिम्मेदारियां वापस ले ली हैं। इन जिम्मेदारियों से हटाए जाने के बाद फिलहाल अमित जैन कोषागार पेंशन एवं हकदारी निदेशालय में सम्बद्ध रहेंगे।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की पहले से ही जांच चल रही है। इस मामले में कई लोग विजिलेंस की रडार पर भी हैं।इस बीच अमित जैन से इस तरह सभी पदों को हटाया जाना उनके लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बता दें पिछले कुछ समय से आयुर्वेद विश्वविद्यालय लगातार जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है।इस क्रम के बीच अमित जैन भी कुछ दिनों से शासन के चक्कर काटते हुए दिखाई दिए।

शासन के आदेश को अमित जैन पर शिकंजा कसने के रूप में भी देखा जा रहा है। बताया गया है कि आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई मामलों पर पहले से ही जांच चल रही है। उधर सरकार ने पिछले दिनों ऐसे ही कुछ मसलों पर विजिलेंस जांच के आदेश भी दिए थे।खबर है कि इन्हीं जांचों के क्रम में अमित जैन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। हालांकि, काफी पहले ही अमित जैन पर कार्रवाई होने की बात कही जा रही थी, लेकिन किसी स्तर पर उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वैसे इन सब खबरों के बीच बुधवार को अचानक शासन ने अमित जैन से जुड़ा आदेश जारी कर दिया। उनसे सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top