Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विधानसभा सत्र के चलते पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान, जानिए क्या रहेगा ट्रैफिक प्लान

देहरादून। विधानसभा सत्र के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत रिस्पना की ओर से कोई भी भारी वाहन हरिद्वार की तरफ नहीं जा सकेगा। न ही इस रूट से आएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर दूधली रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके साथ ही विधानसभा की ओर आने वाले अन्य वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने पांच जगह पर बैरियर की व्यवस्था भी की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

यहां रहेंगे बैरियर 
-प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास रोड बैरियर, डिफेंस कॉलोनी बैरियर, विधानसभा तिराहा।

इस तरह रहेगा रूट डायवर्ट

सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर मार्ग होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।

मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड और लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।

मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।

प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से शुरू होगा और इनमें आने वाले वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।

जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर आने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top