Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए मोदी सरकार जरूरी: माला राजयलक्ष्मी शाह

देहरादून: लोकसभा टिहरी गढ़वाल प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी है। बुधवार को जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत शहीद राजेश रावत के शहीदी स्थल पर माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ किया गया।

राजेश रावत कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए हमें पुनः मोदी सरकार को चुनना होगा।

मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने की गारंटी है, देश के विकास की गारंटी है, देश की समृद्धि की गारंटी है। हमें भारत के साथ-साथ उत्तराखंड को भी सशक्त बनाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक कहा है। यह तभी साकार होगा जब पुनः डबल इंजन की सरकार अस्तित्व में आएगी। भारतीय जनता पार्टी 400 पार करने जा रही है। हमें अपनी लोकसभा को भी रिकार्ड मतों से जीतकर इतिहास रचना है। मोदी जी को हमे अपने संसदीय क्षेत्र से दिव्य कमल भेंट करना है।
राजपुर रोड विधानसभा के अंतर्गत। प्रबुद्ध जनों से जन संवाद किया गया।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान बताया कि उत्तराखंड राज्य बनाने में राजेश रावत जैसे कई आंदोलनकारी ने उत्तराखंड राज्य को बनाने में अपना बलिदान दिया है हम ऐसे सभी उत्तराखंड क्रांतिकारियों को नमन करते हैं भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इनको श्रद्धा के सुमन अर्पित करता है आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर कार्य करते हुए इस देश को सशक्त राष्ट्र बनाने के प्रति अपनी कार्यशैली पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में महानगर के ने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा राजपुर विधायक खजानदास एवं दर्जाधारी मंत्री मधु भट्ट ने भी स्वर्गीय राजेश रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उमा नरेश तिवारी अनिल रस्तोगी संजय खंडूरी मंडल अध्यक्ष राहुल लारा जयपाल बाल्मीकि सोनी रावत अनूप रावत अवधेश तिवारी पारस गोयल यासमीन आलम खान सुनील कुमार बलविंदर सिंह विनोद महार हिमांशु कुमार परमिंदर बंटी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top