Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

वो मुझे मार कर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा श्रद्धा ने 2020 में ही दर्ज कराई थी शिकायत

मुंबई । दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा हत्याकांड में दिन-प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि साल 2020 में श्रद्धा ने मुंबई पुलिस को चिठ्ठी लिखकर आफताब की शिकायत की थी। श्रद्धा ने साल 2020 में ही ये आशंका जता दी थी कि आफताब उसकी हत्या कर देगा। आफताब ने श्रद्धा की पिटाई की थी जिसके बाद श्रद्धा ने 23 नवंबर, 2020 को पुलिस में एक शिकायत की थी।

श्रद्धा वालकर ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन को दिए शिकायती पत्र में दावा किया था कि आफताब ने उसे मारने की कोशिश की और धमकी देते हुए कहा कि मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा। श्रद्धा ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब के परिवार को भी पता है कि उनका बेटा मुझे मारना चाहता है। श्रद्धा ने पत्र में लिखा कि आफताब उसे ब्लैकमेल करता था और जान से मारने की धमकी देता है। आफताब का परिवार वीकेंड पर उनसे मिलने आता है।

श्रद्धा ने कहा था कि आफताब मुझे जान से मारकर मेरे टुकड़े करने की धमकी देता है। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मुबंई पुलिस को लिखी चिठ्ठी में श्रद्धा ने यह भी कहा था कि आफताब सुसाइड करने की धमकी भी देता था, जिससे वह डर जाती थी। हालांकि बाद में श्रद्धा से आफताब ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के पूर्व रिपोर्टिंग मैनेजर करन बरार को दिल्ली बुलाया है। मुंबई पुलिस से शिकायत करने में करन ने भी श्रद्धा की मदद की थी।

वहीं श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने पालघर जिले की वसई अपराध शाखा में आरोपी आफताब के तीन दोस्तों के बयान दर्ज किए। दिल्ली पुलिस अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बता दें, आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान करीब 20 सवाल उससे पूछे गए थे। अब फिर से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। इस दौरान उससे कुछ और सवाल पूछे जा सकते हैं। जांच टीम को उस फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं, जहां श्रद्धा और आफताब रहते थे। साथ ही पुलिस के हाथ अन्य साक्ष्य लगे हैं।
पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब का नार्को टेस्ट कराने की संभावना है, जिसकी अनुमति कोर्ट ने पिछले सप्ताह दी थी। पुलिस को श्रद्धा का कटा हुआ सिर और शरीर के अन्य अंग नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार सहित महत्वपूर्ण सबूतों के लिए सुराग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top