Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

शरीर को मिलेगी ठंडक और बीमारियां रहेंगी दूर, गर्मियों में जरूर खाएं ये 8 फल

दिल्ली।गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है, लेकिन इस मौसम में कई तरह के फल भी मिलते हैं। जिनका सेवन कर शरीर में पानी की पूर्ति कर सकते हैं, साथ ही ये गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में भी मदद करेंगे। इस मौसम में थकान और सुस्ती भी महसुस होती है, लेकिन आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर ऊर्जावान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं, गर्मियों में किन फलों का सेवन करना फायदेमंद होगाा।

अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है। इसिलिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अनानास का सेवन अवश्य करें।

जामुन

जामुन खाने के अनगिनत लाभ है। यह गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। यह स्वाद के साथ कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है।

लीची

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रसीला फल है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा फल माना जाता है।

अंगूर

अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट फल है। गर्मियों में इसके सेवन करने के कई लाभ है। बाजार में ये कई रंगों में देखने को मिलते हैं। आप इस फल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्नैक्स में भी किया जाता है।

बेल

गर्मी से राहत पाने के लिए बेल खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। जी हां, इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक है।

खरबूजा

यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस फल का उपयोग कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता है।

आम

गर्मियां आते ही लोगों को फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। इस फल का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। मैंगो शेक और खट्ठी-मिट्ठी चटनी से लेकर सलाद भी बनाए जाते हैं। इस फल में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस मौसम में आम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य कर सकते हैं, यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top