Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना पड़ा युवकों को भारी,ये है मामला

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में एक विवाह समारोह में दो युवकों को तमंचे लहराकर डिस्को करना भारी पड़ गया। एसएसपी अजय सिंह को भेजे गए वीडियो के तुरंत बाद ही वह हरकत में आए और श्यामपुर पुलिस ने युवकों को पकड़ कर देसी तमंचे बरामद किए। जिसके बाद युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि दूधला दयालवाला गांव में एक विवाह समारोह हो रहा था और विवाह समारोह में सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने तमंचा निकालकर डांस शुरु कर दिया। वहां पर मौजूद किसी ग्रामीण ने युवकों की वीडियो बना ली, और उसके बाद वीडियो को सीधा एसएसपी को भेज दिया। एसएसपी ने ने तुरत वह वीडियो श्यामपुर पुलिस को भेज दिया। जिसके तुरंत बीद ही श्यामपुर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची तो तमंचा लहराकर डांस कर रहे युवक उनके हाथ नहीं लग पाए। पुलिस ने फिर युवकों की कई घंटों तक तलाश करने के बाद उनको गिरफ्तार किया।

श्यामपुर थाने के एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि युवकों के के नाम लवि सैनी निवासी ग्राम दूधवा दयालवाला टाटवाला और प्रियांशु सैनी निवासी आजाद कॉलोनी लाइनपार थाना नगीना बिजनौर है। युवकों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ अब संबंधित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने चेतावनी दी है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग या हथियार लहराने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top