Headline
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या

‘शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर होगा जारी, 31 मई तक अपात्र करें राशन कार्ड सरेंडर’

देहरादून।उत्तराखंड राशन कार्ड धांधली मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जल्द जारी किया जा रहा है।जहां लोग राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।वहीं, उन्होंने अपात्र लोगों को 31 मई तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने की चेतावनी दी है।

खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा राशन कार्ड में धांधलियों की शिकायत के लिए जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही जो भी अपात्र व्यक्ति हैं, वह 31 मई तक अपना कार्ड सरेंडर कर दें। क्योंकि बाद में अभियान या जांच में कार्ड धारक अपात्र पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रेखा आर्य ने कहा केंद्र और राज्य सरकार गरीब और अमीर दोनों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। वहीं चुनाव के समय और अन्य कार्यक्रमों में लोगों ने शिकायत कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के बाद भी उन्हें अंत्योदय कार्ड नहीं बन पा रहा है।गरीब व्यक्ति के हक के साथ कोई खिलवाड़ न करें, इसके लिए अब खाद्य आपूर्ति विभाग की और से प्रदेश में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश में लंबे समय से राशन कार्डों के बनाने और वितरण को लेकर धांधली की शिकायतें सामने आती रही हैं।कई पात्र को गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाला कार्ड और अपात्र को अंत्योदय कार्ड बना दिया गया है। इसको लेकर अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तराखंड सख्त कदम उठाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top