Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्वालुओं ने कर चुके हैं बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन जो एक नया कीर्तिमान है

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा है आस्था का सैलाब 18 दिनों में 5,09,688 श्रद्वालुओं ने कर चुके हैं बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन जो एक नया कीर्तिमान है

हेली, घोड़ा, खच्चर एवं डंडी-कंडी के माध्यम से 1,71,035 तीर्थ यात्रियों ने किये है बाबा केदारनाथ के दर्शन

3,38,653 श्रद्धालुओं ने पैदल पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए

सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर है प्रयासरत

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 10 मई 2024 को खोल दिए गए थे। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में एक नया रिकॉर्ड/कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें कुल 18 दिनों में ही 5 लाख, 9 हजार 6 सौ 88 श्रद्धालुओं ने 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हंै। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन निरंतर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने में लगा हुआ है।

श्री केदारनाथ धाम में अब तक 22 हजार 394 श्रद्वालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किए हैं तथा एक लाख 35 हजार 8 श्रद्वालुओं द्वारा घोडे़-खच्चरों के माध्यम से तथा 5 हजार 2 सौ 11 श्रद्वालुओं ने डंडी के माध्यम से एवं 8 हजार 4 सौ 22 श्रद्वालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए हैं, तथा 3 लाख 38 हजार 653 श्रद्वालुओं ने पैदल ट्रेक रुट से चलकर श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top