Headline
तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी
तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी
त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान
हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी
25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक

सचिवालय संघ ने CM धामी से की ये मांग

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बुधवार को मुलाकात कर सचिवालय सहायकों को एसीपी का लाभ देने की मांग की। सीएम के समक्ष अपना पक्ष रखा। इसी के साथ संघ के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम की ओर से दिए गए सभी आश्वासनों के पूरा होने पर आभार जताया। सीएम का सम्मान समारोह आयोजित करने को समय मांगा। सचिवालय में मुलाकात के दौरान अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के समक्ष जो भी मांगे उठाई गई थी, वे सभी पूरी हो गई हैं। ये पहला मौका है, जब सरकार ने संघ के अनुरोध पर एक साथ सभी प्रमुख मांगों को पूरा कर दिया हो। अब कर्मचारियों को बिना वेतन कटौती के बाल्य देखभाल अवकाश का लाभ मिल रहा है। सचिवालय अधिकारी कर्मचारी कल्याण कोष के लिए 25 लाख रुपए जारी किए गए। 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद भी एक जनवरी और एक जुलाई को अर्जित अवकाश 31 दिसंबर तक कभी भी उपयोग करने की मंजूरी दी गई।

महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि सचिवालय परिसर में पैथोलॉजी ब्लड कलेक्शन सेंटर की स्थापना की गई है। पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। नए भवन का निर्माण को स्वीकृति दी गई। सचिवालय आवासीय कालोनी से सचिवालय तक ई बस सेवा शुरू की गई। इन तमाम मांगों के पूरा होने पर कर्मचारी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि सीएम के समक्ष सचिवालय सहायकों को एसीपी का लाभ देने की मांग रखी गई। आश्वासन दिया गया कि अगली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। संघ ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कार्मिक समेत अन्य विभागीय सचिवों का भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top