Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

सड़क पर बने स्वस्तिक चिन्ह पर विवाद, ‘आप’ ने मेयर गामा से माफी मांगने को कहा

देहरादून।नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा ने बॉब कट मशीन का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने सड़क पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर पूजा की।जिस पर आप नेताओं का कहना है कि मेयर सुनील उनियाल गामा की ओर से सड़क पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।इसलिए महापौर को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

आप कार्यकर्ताओं ने देहरादून में नगर निगम की सफाई व्यवस्था के कार्यों पर भी सवाल उठाए हैं।आप नेता उमा सिसोदिया ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले स्वास्तिक का निशान बनाकर की पूजा की जाती है, लेकिन मेयर गामा की ओर से स्वास्तिक के चिन्ह के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर ले जाना बहुत ही निंदनीय है।उन्होंने मेयर गामा से मामले में माफी मांगने को कहा है।

इधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र आनंद ने सहस्त्रधारा रोड पर मेयर सुनील उनियाल गामा की ओर से सड़क पर स्वास्तिक बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार सड़क पर स्वास्तिक का निशान बनाया जाना हिंदू धर्म का अपमान है. इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र के लोगों की ओर से उनसे संपर्क साधा गया और सड़क पर कूड़े के ढेर के पास स्वास्तिक निशान बनी होने की बात कही गई।जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि मेयर सुनील उनियाल गामा एक बॉब कट मशीन यानी कूड़ा हटाने या सफाई करने वाली मशीन के उद्घाटन पर पहुंचे थे और उन्होंने सड़क पर स्वास्तिक बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

मेयर सुनील उनियाल गामा की ओर से स्वास्तिक के निशान पर गाड़ी चलाने पर आम आदमी पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।आप नेता उमा सिसोदिया का आरोप है मेयर गामा ने सड़क पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने के बाद पूजा की और बॉब कट मशीन की शुरुआत की, लेकिन स्वास्तिक के चिन्ह के ऊपर से ही मेयर और नगर निगम की गाड़ियां दौड़ने लगी, जो हिंदुओं की आस्था पर एक गहरी चोट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top