Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

समाजवादी पार्टी से समर्थन वापस लेते ही अखिलेश यादव ने इस दल के मुखिया से वापस मांग ली गिफ्ट की गई फार्च्यूनर

[ad_1]

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद भी विधानसभा चुनाव में महान दल को एक भी सीट नहीं मिली। इसके बाद भी इसके मुखिया केशव देव मौर्य ने काफी सब्र रखा। विधानसभा चुनाव के बाद जब विधान परिषद, राज्यसभा तथा विधान परिषद चुनाव में उनकी पार्टी को नहीं पूछा गया तो केशव देव मौर्य की राह जुदा हो गई। केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन समाप्त कर लिया, यानी समर्थन को वापस ले लिया। 

पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता माने जाने वाले केशव देव मौर्य का यह कदम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को काफी नागवार लगा। अखिलेश यादव भी इसके बाद एक्शन में आ गए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केशव देव मौर्य को गिफ्ट में दी गई फार्च्यूनर कार को वापस ले लिया। केशव देव मौर्य के पास फार्च्यूनर करीब सात महीने रही। फार्च्यूनर अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को गिफ्ट दी थी। बीते वर्ष ऑटोमेटिक फार्च्यूनर मिलने के बाद केशव देव मौर्य की पत्नी और उनके बेटे व बहू ने कार की पूजा की थी।

समाजवादी पार्टी ने गाड़ी केशव देव मौर्य को विधानसभा चुनाव में प्रचार के काम के लिए दी थी। अखिलेश के एक सलाहकार ने केशव देव मौर्य को फोन करके गाड़ी वापस करने की बात कही है। जिसके बाद तुरंत ही केशव देव ने गाड़ी वापस कर दी। केशव देव मौर्य ने कहा कि हम ऐसी सैकड़ों गाडिय़ां खरीद सकते हैं। अगर कार्यकर्ताओं के चंदे का पैसों का इस्तेमाल गाडिय़ों में करने लगे तो हम एक ही दिन में सैकड़ों गाड़ी खरीद लेंगे, लेकिन हम कार्यकर्ताओं की मेहनत का पैसा सुविधाओं के लिए नहीं उड़ाते। फार्च्यूनर गाड़ी समाजवादी पार्टी के नाम से रजिस्टर्ड है हम ने मना किया तो कहा गया, यह गठबंधन का गिफ्ट है आप अब इसी से चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमको केवल दो विधानसभा सीट दी गई जबकि हमने 13 विधानसभा सीटें मांगी थी। हम चुनाव तक शांत थे। केशव देव मौर्य ने कहा कि जब आठ विधानसभा सीट वाले को राज्यसभा भेजा जा सकता है। तो हमारे गठबंधन में हमें विधान परिषद सदस्य क्यों नहीं बनाया गया। लगातार उपेक्षा के चलते हमने सपा से गठबंधन तोडऩे का ऐलान किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top