Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

सरकारी कर्मचारियों को नए साल में मिलेंगे ये 3 बड़े तोहफे,मोदी सरकार खोल सकती है खजाना

देहरादून।नया साल सरकारी कर्मचारियों के लिए कई सौगात लेकर आने वाला हैै।जनवरी में मोदी सरकार तीन बड़े फैसले ले सकती है, जो करोड़ों कर्मचारियों पर सीधा असर डालेगी।सरकार को साल 2023 की शुरुआत में तीन बड़े फैसले करने हैं, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा

मोदी सरकार हर छह महीने पर डीए-डीआर (महंगाई भत्‍ते) में इजाफा करती है और इस बार जनवरी में फिर बदलाव करना है। कयास लगाए जा रहे कि इस बार डीए में 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़कर 43 फीसदी जाएगा जो अभी 38 फीसदी है। मोदी सरकार ने बीती जुलाई में भी महंगाई भत्‍ते में 4 फीसदी का इजाफा किया था।इसके अलावा सरकार को फिटमेंट फैक्‍टर पर भी फैसला करना है और साथ ही कोरोनाकाल में फ्रीज हुए 18 महीने के डीए का एरियर रिलीज करने पर भी फैसला हो सकता है।

मोटा पैसा दिलाएगा डीए का एरियर

मोदी सरकार ने कोरोनाकाल के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 तक यानी 18 महीने तक कर्मचारियों का डीए फ्रीज कर दिया था। यानी इस दौरान कर्मचारियों के डीए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। हालांकि, बाद में एकमुश्‍त 11 फीसदी डीए बढ़ा दिया गया, लेकिन फ्रीज की गई अवधि का एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया गया. अगर मोदी सरकार इस एरियर पर फैसला करती है तो नए साल पर यह बड़ा तोहफा होगा. इससे कर्मचारियों को एकमुश्‍त हजारों रुपये का भुगतान होगा. हालांकि, डीए एरियर का फैसला कर्मचारियों के पे-बैंड और सैलरी स्‍ट्रक्‍चर पर होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अब 8वें वेतन आयोग को बनाने के पक्ष में नहीं है. इसके एवज में नया फिटमेंट फैक्‍टर लागू किया जा सकता है. अभी फिटमेंट फैक्‍टर के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की न्‍यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है, जो बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी।अभी केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्‍टर 2.57 गुना है, जिसे 3.68 गुना करने की मांग हो रही है।अगर इसे मंजूर कर लिया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।

क्‍या है फिटमेंट फैक्‍टर का गणित

मौजूदा फिटमेंट फैक्‍टर के हिसाब से किसी कर्मचारी का अगर बेसिक पे 18 हजार रुपये है तो भत्‍ते छोड़कर उसकी सैलरी 18 हजार गुणा 2.57 यानी 46,260 रुपये होती है. अगर कर्मचारियों की मांगें मान ली जाती हैं तो इन कर्मचारियों का न्‍यूनतम बेसिक पे 26 हजार रुपये और फिटमेंट फैक्‍टर 3.68 गुना हो जाएगा।अब भत्‍तों को छोड़कर इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर 95,680 रुपये हर महीने पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top