Headline
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस

सरकारी दफ्तरों में शाम 5 बजे के बाद जमती है शराब की महफ़िल,डीएम ने लगाई विभागों को फटकार

पौड़ी।जिले में कई सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों द्वारा शराब पीकर माहौल बिगाड़ने के कई मामले सामने आए है। यही नहीं बेपरवाह कर्मचारी दफ्तरों में कई बार जुआं व ताश भी खेलते हैं। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी से लोगों ने सरकारी दफ्तरों में शराब पीने तथा जुआं व ताश खेले जाने की शिकायत की है।

विधायक पोरी ने कहा कि जिला मुख्यालय पौड़ी के कई विभागों के कर्मचारियों द्वारा गैर जिम्मेदार कार्य किये जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि कई कर्मचारी आफिस टाइम शाम 5 बजे के बाद कार्यालयों में अनैतिक कार्य करते हैं। ये कर्मचारी बिना किसी रोकटोक के कार्यालयों में शराब पीकर जुआं खेलते हैं। जो कि कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि अब कोई भी कर्मचारी 5 बजे बाद आफिस में नहीं रहेगा। केवल जरूरी काम करने वाला कर्मचारी ही कार्यालय में मौजूद रहेगा। इसके अलावा वह भी अगर शराब या ताश खेलता दिखाई दिया तो कर्मचारी आचरण नियमावली का सीधा उल्लंघन माना जाएगा व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। विधायक ने डीएम से इस संबंध में सभी विभागों में परिपत्र जारी करने को कहा है। वहीं डीएम डा. वियज कुमार जोगदंडे ने सभी विभागों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

अब दफ्तरों में 5 बजे बाद कर्मचारी अनैतिक कार्य करते दिखाई दिये तो दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पौड़ी विधायक के आदेशों के बाद डीएम ने सभी विभागों को यह सर्कुलर जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top