Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

नई दिल्ली।  हैकर्स ने आज सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं। मंत्रालय का ट्विटर हैंडल ऐसे वक्त पर हैक हुआ, जब हाल ही में एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। हालांकि, बताया जा रहा है कि अब ट्विटर अकाउंट ठीक हो गया है। बता दें कि हैंकर्स ने गुरुवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है।

हैकर्स ने एम्स दिल्ली अस्पताल के सर्वर को निशाना बनाने के बाद इस बार मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए स्वच्छ भारत और अन्य मंत्रालय को टैग किया है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति के ट्विटर अकाउंट से जितने भी ट्वीट किए गए थे उन्हें डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि ट्वीट के साथ कुछ बोट अकाउंट्स और कुछ रियल अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। आपको ये बात हैरान कर देगी लेकिन यह सच है कि हैकर्स ने अकाउंट को अपने कब्जे में लेने के बाद 80 से ज्यादा ट्वीट किए थे।

गौर करने वाली बात यह है कि कुछ ट्विटर अकाउंट्स को लेकर ऐसा संदेह है कि वह बोट अकाउंट से संबंधित थे क्योंकि इन अकाउंट्स पर 10 से भी कम फॉलोअर्स थे। ट्वीट के साथ टैग किए कुछ रियल अकाउंट्स पर 2000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं। बता दें कि कुछ ट्वीट में तो पाकिस्तानी अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। इसके अलावा क्रिप्टो-आधारित ट्विटर अकाउंट्स के लिंक भी मौजूद थे।

बता दें कि फिलहाल किसी भी हैकर ग्रुप ने इस हैकिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हैकिंग की इस घटना के सामने आते ही सरकार इस मामले की जांच में जुट गई है। गौर हो कि मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया है। इसे करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top