Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज टली, अगले साल दिवाली पर आएगी फिल्म

सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। मेकर्स ने घोषणा की है कि टाइगर 3 अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब फैंस को फिल्म देखने के लिए और इंताजर करना पड़ेगा। यशराज फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।

यशराज फिल्म्स ने आज यानी शनिवार को ट्विटर पर फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित की है। यशराज फिल्म्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, दिवाली 2023 में दहाड़ेंगे टाइगर! यशराज फिल्म्स के साथ केवल अपने नजदीकी सिनेमाघरों में टाइगर 3 का जश्न मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अब यह फिल्म ईद के मौके पर ना आकर, दिवाली के खास अवसर पर बड़े पर्दे पर आएगी।

फिल्म से सलमान का लुक शेयर किया गया है, जिसमें वह गंभीर मुद्रा में दिखे हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ जमेगी। इस फ्रेंजाइजी की फिल्मों में दोनों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। सलमान फिल्म में रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, कैटरीना को फिल्म में फिर से जोया की भूमिका में देखा जाएगा। इन दोनों को 2019 में रिलीज हुई फिल्म भारत में भी एक साथ देखा गया था।

टाइगर 3 के निर्देशन की जिम्मेदारी मनीष शर्मा को दी गई है। आदित्य चोपड़ा और मशहूर लेखक श्रीराम राघवन ने इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्म के अहम पात्र टाइगर और जोया अलग-अलग देशों की यात्रा करते हैं। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में सलमान के साथ कैटरीना भी एक्शन सीन करने वाली हैं। अभिनेता इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन बने हैं।

टाइगर फ्रेंचाइजी की बात करें तो फिल्म एक था टाइगर इसका पहला भाग था, जो 2012 में कबीर खान के निर्देशन में रिलीज हुआ था। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था और इसे बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस के मामले में भी काफी सफलता मिली थी। इसकी फिल्म सीक्वल टाइगर जिंदा है 2017 में देशभर में रिलीज की गई थी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। उम्मीद है कि इसके तीसरे भाग को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी।

यशराज बैनर की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। खबरों की मानें तो पठान में सलमान की टाइगर 3 के साथ एक क्रॉसओवर भी होने जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो करेंगे।

टाइगर 3 के अलावा सलमान की एक फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज टल सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, अब सलमान की यह फिल्म 30 दिसंबर को नहीं रिलीज होगी। एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म को ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसमें सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top