Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

सीईओ ने स्मार्ट सिटी कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

देहरादून।जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डाॅ0 आर राजेश कुमार ने आज स्मार्ट सिटी लि0 कार्यालय में स्मार्ट सिटी0 परियोजना लि0 के अन्तर्गत निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने गतिमान कार्यों की प्रगति के बारे में कार्यदायी संस्था लो.नि.वि, बीएनआर के सम्बन्धित अधिकारी से अद्यतन कार्य प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जबकि माह फरवरी एवं मार्च को पूर्ण होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी लेते हुए कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

कहा कि धरातल पर कार्यों का परिणाम दिखना चाहिए। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य की प्रगति में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर स्थानीय लोगों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए गतिमान कार्यों का समयावधि से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अपने से सम्बन्धित कार्यों की प्रतिदिन माॅनिटरिंग करे तथा प्रतिदिन मौके पर जाकर कार्यों का मौका मुआवना करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए लापरवाही बरतने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डाॅ0 आर राजेश कुमार ने आज गांधी पार्क से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीएनआर को रविवार रात्रि से युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ करते हुए 10 दिन के भीतर कार्य सीवर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए,जिस पर स्मार्ट सिटी लि0 के एक कार्मिक को प्रतिदिन माॅनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्याें में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही होगी। जून 2023 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top