Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

सीएम धामी ने उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती का किया एलान  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड में एक हजार नए पदों पर भर्ती का एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती होगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवान अस्थायी सेवा देंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पुलिस मुख्यालय में ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन पर की। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थाने में साइबर थाने खोले जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता का फोन जरूर उठाएं। अधिकारी इसको अपनी आदत में शामिल करें। यदि कोई अधिकारी बैठक में व्यस्त है और किसी फोन आ रहा है तो बाद में उक्त नंबर पर फोन कर जानकारी जरूर लें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड पुलिस के इस चार दिवसीय मंथन में राज्य में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने व जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। इससे आमजन के साथ पुलिस को बेहतर समन्वय बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। कानून का पालन करने वालों के साथ पुलिस ‘मित्र पुलिस’ की तरह ही व्यवहार करेगी। यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाहर से आकर यहां रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन लगातार किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन, आइजी एपी अंशुमान, विम्मी सचदेवा, केवल खुराना, बिमला गुंज्याल, रिद्धिम अग्रवाल, नीरू गर्ग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top