Headline
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे  संबोधित

उत्तर प्रदेश। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सीएम योगी 28 नवंबर को करहल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली।एसपी ने एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा तक परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है ।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top